One consolidated package for overall self-development in Hindi and English. 30 videos course with compulsory tests after each video. Length: 10-12 hours.
आचार्य प्रशांत संग संपूर्ण विकास पाठ्यक्रम
जीवन में शांति एक विकल्प नहीं, हमारा स्वभाव है, परम इच्छा है और एक पुकार भी। जितना एक अशांत मन स्वयं एवं सभी के लिए अहितकर होता है, उस से कहीं अधिक एक शांत मन आकर्षक, हितकारी एवं क्रांतिकारी होता है। आइए, चलें आचार्य प्रशांत संग एक शांतिपूर्ण जीवन की ओर। रजिस्टर करें!
संसार के आयाम से और वेदांत के शिखर से जो स्त्री-पुरुष की परिभाषा निकली हैं वह उतनी ही आयामगत रूप से भिन्न हैं जैसे पृथ्वी और आकाश। संसार के व्यापक प्रयासों का परिणाम महिलाओं की वर्तमान दयनीय स्थिति को देख कर ही लगाया जा सकता है। दूसरी ओर, वेदांत महिला सशक्तीकरण का परम शिखर है। आइये आचार्य प्रशांत संग व्यावहारिक रूप से, जड़ से जानें कि कैसे संसार के तरीकों के परिणामस्वरूप महिलाओं का पतन ही होता है और होगा, और दूसरी ओर कैसे वेदांत की गहराई और विस्तार महिलाओं को वह स्थान दिला सकता है जहाँ वह बोधपूर्ण एवं मुक्त हों।
हमारे संबंधों, निर्णयों, नौकरी, व्यवसाय आदि ने हमें सुख के विषयों की ओढ़ में अशांत चित्त, विचलित मन और अस्थिर जीवन दिए हैं। इनके परिणामस्वरूप तनाव का औसत स्तर कई प्रकार के मनोरोगों और आत्म-क्षति की प्रवृत्ति की चौखट पर खड़ा है। अनंत विषयों के विकर्षण के कारण इन विकारों को जांच पाना प्रभावित मन के लिए लगभग असंभव है। आइए, जानें और जांचें आचार्य प्रशांत के संग और बढ़ें एक तनावरहित जीवन की ओर।